Top 5 new upcoming technology 2022
आज के इस आधुनिक युग में रोजाना किसी न किसी टेक्नोलॉजी का अविष्कार होता रहता है और प्रद्यौगिक क्षेत्र में विकास की गति भी तीव्र है किन्तु इसका आपके लिए क्या मतलब है? इसका अर्थ है उभरती हुई technologies के साथ बने रहना, भविष्य पर अपनी नजर रखना कि आपको किन कौशलों को जानने की आवश्यकता होगी। इसमें आप अपने भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं
आज के इस लेख में हम आपको Top 5 upcoming technology के बारे में बताने जा रहे हैं
1. Artificial intelligence
2. Robotic process automation
3. Block chain
4. 5G
5. Cyber security
1. Artificial intelligence
A.I का मतलब artificial(कृत्रिमता) intelligence(बुद्धिमता) Artificial intelligence का अर्थ सोचने की शक्ति। हालांकि हम सब जानते हैं कि कंप्यूटर या मशीन को हम कमांड देते हैं तब वह कार्य करती हैं किंतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ऐसी मशीनों या हम कहें कि ऐसे रोबोट्स को डिवेलप करने की कोशिश की जा रही है जिसने मशीन खुद ही डिसाइड कर लेती है कि उसे किसी सिचुएशन पर किस तरह रिएक्ट करना है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मशीन रोबोट्स के अपने इमोशंस अपनी भाषा होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को साकार रूप देने के लिए कई शोध भी किए जा रहे हैं
2. Robotic process automation
जैसा कि हम सब जानते हैं कि कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें हमें रोजाना करना पड़ता है और उन कामों को करते हुए बहुत सी गलतियां भी हमसे होती हैं इससे समय की बात खराबी होती है इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसी टेक्नोलॉजी का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सबकुछ रोबोट के द्वारा किया जाएगा जिससे गलती होना बहुत मुश्किल है इसे RPA (Robotic process automation) कहा जाता है यह एक स्वचालन सॉफ्टवेयर टूल है इसमें सभी काम ऑटोमेटिक रोबोट द्वारा किया जाता है RPA का मुख्य उद्देश्य मनुष्य द्वारा किए जाने वाले जटिल कार्य को रोबोट्स के द्वारा आसान तरीके से करना है जिसमें गलती होने की गुंजाइश ना हो, भारत ने अभी RPA को अपनाना शुरू ही किया है कुछ विनिर्माण उद्योग, मोटर वाहन उद्योग और दवा कंपनियों ने ऑटोमेशन को अपनाया है
3. Block chain
आज के इस तेजी से बढ़ रहे दौर में एक नई टेक्नोलॉजी उभर के सामने आ रही है Blockchain यह कैसी टेक्नोलॉजी है जिसमें ट्रांजैक्शंस की एंट्री को सेव करके रखा जाता है यानी यह एक डिजिटल बहीखाता है इसके माध्यम से पूरी जानकारी एक ब्लॉक्स के रूप में सेव कर दी जाती है जैसे जैसे ट्रांजैक्शन बढ़ती जाती है वैसे वैसे ब्लॉक्स भी बढ़ते जाते हैं
ब्लॉकचेन को specially बिटकॉइन ट्रांजैक्शन के लिए बनाया गया है ज्यादा टेक्निकल ना जाते हुए आपको आम बोलचाल में समझाते हैं इसका जैसा नाम है वैसा ही काम है इसमें कई ब्लॉक्स होते हैं जो एक दूसरे से जुड़े होते हैं, हर एक ब्लॉक में डाटा, हैश और पिछले सभी ब्लॉक्स का हैश होता है, सभी ब्लॉक एक कड़ी की तरह होते हैं यदि किसी भी एक ब्लॉक के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो बाकी सभी ब्लॉक्स में भी बदलाव करना होगा नहीं तो सभी ब्लॉक एक दूसरे से डिस्कनेक्ट हो जाएंगे। ब्लॉकचेन का कंट्रोल किसी एक के पास नहीं होता इसलिए इसमें जोकिंग की संभावना कम होती है
4. 5G
आज के इस ऑनलाइन के जमाने में उच्च गति प्रदान करने वाली पांचवी पीढ़ी की एक सेक्युलर तकनीक है जो मोबाइल नेटवर्क पर डाउनलोडिंग वे अपलोडिंग की गति को बढ़ाएगी 4G की 1gbps की तुलना में 5G के high band spectrum में इंटरनेट स्पीड 20gbps तक बड़ाने का प्रशिक्षण किया गया है
5. Cyber security
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का स्तर बढ़ रहा है वैसे-वैसे इंटरनेट की उपयोगिता भी बढ़ रही है हमारे अधिकतर काम जैसे:- online shopping, money transfer, Ticket booking इंटरनेट के माध्यम से पूरे किए जाते हैं ऐसे में अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स जैसे Pan card, bank account, aadhar card इत्यादि को इंटरनेट के साथ साझा करते हैं लेकिन जैसे दोस्तों रियल वर्ल्ड में कुछ लोग अवैध रूप से धन कमाने के बारे में सोचते हैं ठीक उसी प्रकार इंटरनेट के जमाने में कुछ लोग डाटा चोरी करके धन कमाने के प्रयास में लगे रहते हैं इंटरनेट के इन अपराधियों को hackers या cyber attackers भी कहा जाता है ऐसे में हमें इन साइबर क्राइम से बचने के लिए cybersecurity की आवश्यकता होती है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इंटरनेट पर सुरक्षित जीवन प्रदान करना है इन सभी बातों को मध्यनजर रखते हुए साइबर सिक्योरिटी तकनीक का विकास करने पर जोर दिया जा रहा है